दूरसंचार नियामक ट्राई कॉल ड्राप के लिये उपभोक्ताओं को मुआवजा देने के बारे में जल्दी ही सिफारिशें देगा। सूत्रों के अनुसार नियामक प्रत्येक कॉल ड्राप के लिये एक रुपये का मुआवजे का प्रस्ताव कर सकता है और इस संबंध में सिफारिशों आज आ सकती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने इससे पहले कहा था कि प्रस्ताव अक्तूबर के मध्य तक आएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
