आपको यह खबर पढ़ने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है कि एक धूमकेतु अल्कोहल निकाल रहा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ‘लवजॉय’ नाम का धूमकेतु अंतरिक्ष में हर सेकंड करीब 500 बोतल शराब की मात्रा के बराबर अल्कोहल रिलीज कर रहा है। ‘लवजॉय’ अल्कोहल निकाल कर अपने नाम को सार्थक कर रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी धूमकेतु पर इथाइल अल्कोहल का पता लगा है। गौरतलब है कि अल्कोहल युक्त पेय में इथाइल अल्कोहल ही होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अनुसंधान के नतीजों से इस तथ्य को और बल मिलता है कि धूमकेतु जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी जटिल जैविक अणुओं के स्त्रोत रहे होंगे। फ्रांस स्थित पेरिस वेधशाला के निकोलस बाइवर का कहना है कि श्लवजॉयश् की जांच में पाया गया है कि यह धूमकेतु अपनी चरम सक्रियता के दौरान अंतरिक्ष में हर सेकंड करीब 500 बोतल शराब की मात्रा के बराबर अल्कोहल रिलीज करता है। बाइवर ष्साइंस एडवांसेजष् नाम की पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र के प्रमुख लेखक हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
