सैमसंग ने लांच किए दो स्मार्टफोन
(India)

देश में त्योहारी सीजन को देखते हुए दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में बेहद किफायती और फीचर्स से लैस दो स्मार्टफोन लांच किए हैं। कई दिनों से बाजार में सैमसंग के ऑन सीरीज के गैलेक्सी आॅन5 और गैलेक्सी आॅन7 की लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया। यह दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन एक्सक्लूसिवली ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। भारतीय बाजार में इन फोन की कीमत 8,990 रुपए है और 10,990 रुपए राखी गयी है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन5 और गैलेक्सी आॅन7 के फीचर्स अधिकतर एक समान हैं। खास अंतर स्क्रीन के साइज देखा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन5 की स्क्रीन छोटी है जबकि गैलेक्सी आॅन7 की स्क्रीन थोड़ी बड़ी है। गैलेक्सी आॅन 5 में 1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। फोन एक्सनोस 3475 चिपसेट लगा है और इसमें 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 1.5जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोन में 128जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है जो की सी सेगमेंट के फोन में बहुत कम देखने को मिलता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।