आज दिल्ली पहुचेंगे सुंदर पिचाई
(India)
सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई 16 दिसंबर बुधवार को दिल्ली पहुंचने वाले हैं। गूगल के सीईओ बनने के बाद पिचाई की यह पहली भारत यात्रा है अपनी इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार और लोगों को अपने विचारों से अवगत कराएंगे। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में उनका एक कार्यक्रम है जिसमें वह छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनके प्रश्नों के उत्तर देंगे। गौरतलब है कि 43 वर्षीय पिचाई सितंबर में सिलिकॉन वैली में मोदी से मिले थे। उस समय गूगल ने घोषणा की थी कि वह अगले साल 500 रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे के साथ एमओयू करेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।