हैदराबाद में अपना एक नया कैम्पस शुरू करेगा गूगल
(India)
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बुधवार को भारत आए। राजधानी नई दिल्ली में उन्होंने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में कई बातें कहीं। अगले साल दिसंबर 2016 तक गूगल भारत के सौ स्टेशनों पर वाई-फाई की सर्विस देगा। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहला स्टेशन होगा जिसे जनवरी तक वाई-फाई सर्विस मिल जाएगी। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान गूगल ने 400 स्टेशनों पर वाई-फाई देने की बात की थी। यह प्रोजेक्ट उसी का हिस्सा है। गूगल हैदराबाद में अपना एक नया कैम्पस शुरू करेगा। कंपनी भारत के लिए प्रोडक्ट बनाने के मकसद से हैदराबाद में इंजीनियरिंग प्रजेंस बढ़ाएगी। गूगल बेंगलुरु में पहले से ही मौजूद कैम्पस के लिए हायरिंग भी बढ़ाएगा।गूगल भारत के गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रूरल इंटरनेट प्रोग्राम शुरू करेगा। इसके तहत देश के तीन लाख गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करवाई जाएगी। इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस महिलाओं को इंटरनेट से जोड़ने पर होगा। प्रोग्राम में तीन साल लगेंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।