मिसाइल बराक-8 का सफल परीक्षण
(India)
इंडियन नेवी ने मंगलवार रात को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल बराक-8 का कामयाब टेस्ट किया। इंडियन नेवी के वॉर शिप आईएनएस से पहली बार यह टेस्ट किया गया है। यह मिसाइल 100 किलोमीटर तक वार कर सकती है। इस मिसाइल को इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और डीआरडीओ ने मिलकर तैयार किया है। नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि बराक-8 को रात 12 बजे आईएनएस कोलकाता से लॉन्च किया गया है। इससे टारगेट को आसानी से निशाना बनाया गया। इसके साथ ही नेवी का एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम और मजबूत हो गया है। दो साल बाद इस मिसाइल को भारत के सभी वॉर शिप पर तैनात कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले बराक की ताकत 70 किलोमीटर तक वार करने की थी, जिसे बढ़कार अब 100 किलोमीटर तक कर दिया गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।