सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक एक सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है जो जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर आम बोल-चाल में उपयोग होने वाले शब्दों का एक शब्दकोश बनाएगा। समाचार पत्र श्द वर्जश् की रिपोर्ट के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर सबसे पहले फेसबुक पर पोस्ट और टिप्पणियों में प्रयोग होने वाले अनूठे शब्दों को स्कैन करेगा, और फिर इसका निर्धारण करेगा कि इन शब्दों का उस समूह के लोगों के बीच विशेष अर्थ है या नहीं। पेटेंट आवेदन के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ताओं द्वारा कुछ खास गुणों जैसे भाषा और स्थान के लिए उपयोग होने वाले विशेष शब्दों के निरंतर उपयोग पर नजर रखेगा। एक बार सॉफ्टवेयर इन शब्दों का अर्थो के साथ निर्धारण कर लेगा, तो यह उन्हें शब्दावली में जोड़ देगा। अगर किसी शब्द की लोकप्रियता कम होती है, तो उसे शब्दावली से हटा दिया जाएगा। शब्दकोश में शब्दों को उपयोगकर्ताओं के चुनावों के आधार पर जोड़ा जाएगा। पेटेंट आवेदन में कंपनी ने यह भी कहा है कि उपयोगकर्ताओं को शब्दों को जोड़ने, हटाने और संकलित करने की भी सुविधा दी जाएगी। हालांकि अभी यह शब्दकोश केवल एक योजना मात्र है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
