मोबाइल पर बहुत जल्द आप एक साथ गेम खेलते हुए वीडियो भी देख सकेँगे या ऑफिस का अर्जेंट मेल करना हो तो वीडियो स्टाॅप करने की जरूरत नहीं होगी। गूगल ने अपना नया एंड्रॉएड एन डेवलपर्स के लिए लांच कर दिया है। हालांकि आम यूजर्स के लिए ये नहीं है। इसका मकसद गूगल के नए एंड्रॉयड को लेकर प्रयोग करने वाले डेवलपर इसके अनुरूप नए एप या फीचर डिजाइन कर सकें। गूगल के इस नए एंड्राएड से आम यूजर्स को कई नई और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा अब बाजार में उतरने वाले नए एंड्राएड फोन भी इसके अनुरूप ही नए नए एप डिजाइन कर सकेंगे। चलिए अब अगर साधारण मोबाइल यूजर्स की बात करें तो ये देखते हैं कि उनके लिए इस एंड्राएड एन में क्या नया मिलने वाला है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
