माइक्रोसॉफ्ट ‘होलोलेंस’ की बिक्री आगामी 30 मार्च से
(India)

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वर्चुअल रियल्टी (वीआर) हेडसेट ‘होलोलेंस’ की बिक्री आगामी 30 मार्च से शुरू करने का ऐलान किया है। यूजर इसे3,000 डॉलर (लगभग 1.8 लाख रुपये) में खरीद सकेंगे। फेसबुक भी मार्च के अंत तक 600 डॉलर (लगभग 36,000 रुपये) की कीमत वाले अपने नए वीआर डेडसेट ‘ऑक्युलस रिफ्ट’ की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा है। हालांकि विंडोज-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला‘होलोलेंस’ कई मामलों में ‘ऑक्युलस रिफ्ट’ से बेहतर बताया जा रहा है। यह यूजर को आसपास मौजूद 3-डी वस्तुओं को देखने की सुविधा देता है, जबकि ‘ऑक्युलस रिफ्ट’ उनकी आंखों के सामने वर्चुअल 3-डी नजारे पेश करता है। यही नहीं, ‘होलोलेंस’ पर इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए इसे कंप्यूटर से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। उसमें कैद होने वाले वीडियो को दोस्तों के साथ साझा करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।