लूमिया 650 अमेजन पर लिस्ट
(India)


माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लूमिया 650 डुअल सिम फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर लिस्ट किया है। सफेद रंग के लूमिया 650 की कीमत 16,599 रुपये रखी है और इसके काले रंग के वर्जन की कीमत 16,700 रुपये रखी गई है। फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन को पेश किया था हालांकि भारतीय बाजार में इसे नहीं उतारा गया था। कंपनी ने इस फोन में कॉन्टिनम फीचर नहीं दिया है। लूमिया 650 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर और एक जीबी रैम दी गई है। इसमें 5 इंच की डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। विंडोज पर चलने वाले इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।