लेनेवो का आईडियापैड 100ईएस लैपटॉप लॉन्च
(India)


चीन की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक और गैजेट निर्माता कंपनी लेनेवो ने भारतीय बाजार में आईडियापैड 100ईएस लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित लेनोवो आईडियापैड 100 की भारतीय बाजार में कीमत 14,999 रखी गयी है। रिटेल बाजार में ये लैपटॉप एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ स्नैपडील पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है कि ये विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। लेनोवो आईडियापैड 100ै लैपटॉप में 1.83ळभ््र क्वाड-कोर इंटल एटर्म 3735थ् प्रोसेसर और 2जीबी का रैम लगा है। साथ ही इसमें 32ळठ की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, स्टोरेज को माइक्रो-ैक् कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. इस लैपटॉप में 11.6-इंच की एचडी टीएन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366Û768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए इंटल एचडी दिया गया है। लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का वेबकैम है और स्टेंडर्ड कीबोर्ड भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ ट4.0, वाई-फाई 802.11 ठध्ळध्छ, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वही कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 8 घंटे तक का बैकअप देती है। इसका वजन 1 किलोग्राम और डाइमेंशन 292Û202Û17.5उउ है. इसका सिल्वर कलर वेरिएंट बाजार में उपलब्ध होगा और इसके साथ ही कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।