देश के सातवें और अंतिम नौवहन उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए इसरो आज उपग्रह आईआरएनएसएस-1जी के प्रक्षेपण करेगा। इसके लिए श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से अपराह्न 12रू50 बजे उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-33 से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अधिकारियों के अनुसार इन सातों नौवहन उपग्रह की कुल लागत 1420 करोड़ रुपये है। इस प्रणाली के सक्रिय होने के बाद देश के 1500 किलोमीटर के दायरे में 15 से 20 मीटर तक की सटीक पोजिशनिंग सेवाएं मिलने लगेंगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
