कॉल ड्रॉप की समस्या से ऐसे निपटेगी सरकार
(India)
कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए केन्द्र सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने देश के छह राज्यों में इंटीग्रेटेड वॉइस रेस्पाँस सिस्टम सिस्टम लांच किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में कॉल ड्रॉप समस्या की क्या स्थिति है। प्रारम्भिक नतीजे ठीक आने के बाद इस सिस्टम के तहत देश भर के तमाम टेलीकॉम सर्किलों को लाया जाएगा। आईवीआरएस के जरिए मिलने वाले फीडबैक को टेलिकॉम कंपनियों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे वे कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा सकें। विभाग ने आईवीआरएस सिस्टम को अभी दिल्ली, मुंबई, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गोवा में लांन्च किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।