कंपनी का कहना है कि अब 50 रुपये से ज्यादा से कीमत वाले UPI-आधारित ट्रांजेक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस वसूली जाएगी। बताया गया कि 50 रुपए से ज्यादा के कीमत वाले मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रति लेनदेन 1 से 2 रुपए की रेंज में चार्ज फीस वसूलेगी। वहीं अगर आप 50 रुपये तक खर्च नहीं करते हैं, तो आपसे डिजिटल ऐप कोई राशि नहीं ली जाएगीं कंपनी के मुताबिक रिचार्ज के अलावा अन्य भुगतान ऐप्स की तरह, PhonePe भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए पेमेंट के लिए प्रोसेसिंग फीस लेना शुरू कर देगा। बता दें कि Paytm और Google Pay के साथ-साथ PhonePe भी भारत में सबसे लोकप्रिय पेमेंट ऐप में से एक है। जानकारी के मुताबिक, इसने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन दर्ज किए हैं, जिसमें ऐप सेगमेंट में 40% से ज्यादा हिस्सेदारी है। खास बात यह है कि PhonePe पहला पेमेंट ऐप है, जिसने UPI-आधारित ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज लेना शुरू किया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
