खगोलीय जीव वैज्ञानिकों का ये मानना है कि हमारे सौर मंडल के तमाम ग्रहों के चंद्रमाओं में जीवन होने की संभावना ज़्यादा है. और अब इस संभावना को और ज़्यादा तलाशने के लिए कई अंतरिक्ष अभियानों की योजना पर काम चल रहा है.वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि अगर उनके आउटर शेल से गर्मी निकलती है तो दोनों पर महासागर मौजूद हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में रिसर्च के लेखक फ्रांसिस निम्मो कहा कि मैं शर्त लगा सकता हूं कि इन पिंडों पर महासागर मौजूद हैं। यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए। यूरेनस को 'आइस जाइंट' के रूप में जाना जाता है जो 50,000 किमी बड़ा ग्रह है।न्होंने कहा कि टाइटेनिया और ओबेरॉन सहित बड़े और ज्यादा दूरी पर स्थित चंद्रमाओं की जमी हुई सतह के नीचे की बर्फ को पिघलाने के लिए ज्वारीय ताप पर्याप्त नहीं होगा। शोधकर्ताओं ने यूरेनस के सभी पांच प्रमुख चंद्रमाओं - ओबेरॉन, टाइटेनिया, उम्ब्रील, एरियल और मिरांडा पर एक महासागर का पता लगाने की क्षमता के साथ भविष्य के मिशनों को डिजाइन करने के महत्व पर जोर दिया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
