(India)
5G का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर, मार्च तक 5G स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि इस साल 5G स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी कर ली जाएगी। वहीं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फरवरी के शुरुआत में कहा कि टेलीकॉम रेगुलेटरी (TRAI) ने उन्हें बताया है कि मार्च तक स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए प्रोसेस शुरू कर इसे जल्दी पूरा कराया जाएगा। इसी के साथ टेलीकॉम रेगुलेटरी के शीर्ष अधिकारी की मानें तो मई में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी होने की उम्मीद है। ऐसे में 5G का इंतजार करने वाले लोगों के लिए खुशी की बात है। अगर सबकुछ समय पर हो जाता है तो जल्द ही आप 5G का लुफ्त उठा पाएंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।