(India)
रैपिड रेल के सफर में पहले दिन से आधुनिक किराया प्रणाली (Modern Fare System) का इस्तेमाल किया जाएगा. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एमसीएमसी) के जरिए रैपिड रेल के साथ सभी मेट्रो का कार्ड भी सफर के लिए मान्य होगा. इसके साथ ही रैपिड रेल में सफर के लिए क्यूआर कोड, ऑनलाइन टिकटिंग और वेंडिंग मशीन से टिकट लेने का विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे. इसके लिए पेटीएम के साथ करार किया गया है. यात्रियों को टिकट के लिए किसी लाइन में नहीं लगना होगा. रैपिड रेल से मेट्रो और परिवहन के दूसरे साधनों में एक ही कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।