महिंद्रा ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा अग्निवीरों को मौका देंगे
(India) महिंद्रा ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, 'अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से मैं दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था कि अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। महिंद्रा अपने ग्रुप में अग्निवीरों को मौका देंगे।' आनंद महिंद्रा के बाद हर्ष गोयनका ने भी अग्निवीरों को नौकरी का ऑफर दिया है। हर्ष ने ट्वीट में लिखा- आरपीजी समूह भी अग्निवीर को नियुक्त करने के अवसर का स्वागत करता है। मुझे आशा है कि अन्य कॉरपोरेट भी इसके लिए हमारे साथ जुड़ेंगे और हमारे युवाओं को भविष्य का आश्वासन देंगे।

एक व्यक्ति ने उनके ट्वीट पर सवाल किया कि अग्निवीरों को कौनसी पोस्ट दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि कारपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। लीडरशिप, टीम वर्क और फिजिकल ट्रेनिंग के साथ, अग्निवीर इंडस्ट्री को मार्केट रेडी सॉल्यूशन प्रदान करेंगे। इसमें ऑपरेशन्स से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।