(India)
एलन मस्क (Elon Musk) ने बुधवार को ट्विटर (Twitter) के कर्मचारियों को 'अल्टीमेटम' दिया कि वे या तो कंपनी के नए 'हार्डकोर वर्क' वातावरण को अपनाएं और या फिर कंपनी छोड़ दें. ऐसे में सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया और इस्तीफा दे दिया. मस्क के अल्टीमेटम और इस्तीफों के बाद अब ट्विटर के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्विटर ने अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।