अरुणा का शव परिजनों को सौंपने से नर्सों ने किया मना
(India) मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भर्ती अरुणा शानबाग का सोमवार की सुबह निधन हो गया. अस्पताल के बिस्तर पर 42 साल से बेसुध पड़ी अरुणा से 1973 में अस्पताल के ही एक वार्ड ब्वॉय ने दुराचार किया था, वहीं अब उनके शव को सौंपने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.केईएम अस्पताल के डीन अविनाश सुपे ने शव को परिवार वालों को सौंपने का ऐलान किया है, लेकिन डीन के इस फैसले का अस्पताल की नर्सों ने कड़ा विरोध किया है. नर्सों का कहना है कि जब परिजन कभी अरुणा की सुध लेने नहीं आए तो भला उनका शव उन्हें कैसे सौंप सकते हैं. ऐलान का विरोध करते हुए कई नर्स अस्पताल से बाहर भी आ गईं.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।