Chhattisgarh Budget 2022:सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम
(India)
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार 9 मार्च को चौथा बजट पेश करेगी. संभावना जताई जा रही है कि बजट में राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है. कर्मचारियों की बहुचर्चित लंबित मांग को बजट में पूरा करने का प्रावधान किया जा सकता है. संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जा सकती है. इस बजट में सरकार का ये मास्टर स्ट्रोक रह सकता है. बता दें कि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पेंशन योजना बंद की गई थी. राजस्थान सरकार ने अपने बजट में पेंशन नीति लागू की है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा सकता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।