ब्रिटेन की भावी महारानी केट मिडल्टन फिर गर्भवती
(India) ब्रिटेन की भावी महारानी केट मिडल्टन गर्भवती हैं। यह उनकी दूसरी संतान होगी। प्रिंस विलियम की पत्नी ने पिछले साल जुलाई में जॉर्ज नाम के बच्चे को जन्म दिया था। कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेज की ओर से क्लारेंस हाउस के एक बयान में कहा गया कि खबर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और दोनों परिवारों के सदस्य प्रसन्न हैं। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया कि वह इस खुशखबरी से प्रसन्न हैं कि उनके (केट और प्रिंस विलियम) घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। क्लारेंस हाउस ने कहा, महामहिम ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज यह घोषणा करने में बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि डचेज ऑफ कैम्ब्रिज दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।