(India)
‘पर्सन फाइंडर’ नाम का यह गूगल एप्प विशिष्ट रूप से बनाया गया एक खास एप्प है जिससे लोगों को किसी आपदा से प्रभावित हुए अपने परिजनों या दोस्तों के लिए पोस्ट करने और उनकी स्थिति का पता लगाने में मदद मिलती है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि गूगल ने सरकार को बताया कि उसके ‘ओपन सोर्स’ कंटेंट में जम्मू-कश्मीर विशेषकर कश्मीर घाटी की जगहों और निवासियों से जुड़े बहुत सारे आंकड़े और सूचनाएं हैं। सूत्रों ने कहा कि राहत एवं बचाव दलों को अपने काम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें खराब संचार नेटवर्क और पानी का ऊंचा स्तर जैसी मुश्किलें शामिल हैं और इस उपग्रह आधारित एप्प से उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रभावितों तक पहुंचने के प्रयासों में मदद मिलेगी। एक बार अपडेट और एक्टिवेट किए जाने के बाद खोज एवं बचाव दल ‘पर्सन फाइंडर’ का इस्तेमाल किसी इलाके में रहने वाले लोगों के ठिकानों का पता करने और संकटग्रस्त जगहों से उन्हें बाहर निकालने के लिए लोग तैनात करने में कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान इस एप्प से काफी मदद मिली थी और एक बार एक्टिवेट हो जाने पर वेब और एसएमएस आधारित एप्प से एनडीआरएफ और भारतीय वायुसेना जैसी एजेंसियों के बचाव दलों को बहुत मदद मिलेगी
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।