अजब-गजब! उम्र सिर्फ पांच साल और लंबाई 5 फीट 7 इंच
(India) अमूमन किसी बाल्य अवस्था में किसी बच्चे की इतनी लंबाई नहीं होती है और इसी वजह से करण का नाम इस आयु वर्ग में लंबाई का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। परिवार में करण अकेला नहीं है, जिसकी लंबाई लोगों को हैरात कर देती हैं। उसकी 25 वर्षीय मां श्वेतलाना सिंह भी सात फीट दो इंट लंबी है। दो साल पहले तक उनका नाम देश की सबसे लंबी महिला के रूप में गिनीज बुक में दर्ज था। बाद में पश्चिमी बंगाल की सिद्दीका परवीन उनसे आगे निकल गईं जिनकी लंबाई आठ फीट दो इंच है। करण के पिता संजय सिंह पेशे से डाइटिशियन हैं जो खुद छह फीट छह इंच लंबे हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में पढ़ाई के दौरान वह स्वेतलाना के संपर्क में आए और साल 2007 में दोनों की शादी हुई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।