एक दिन में इतने हार्ट अटैक!
(India)

लूसिया कासिडी अपने आपको भाग्यशाली समझती हैं कि एक दिन में 29 बार हार्ट अटैक का सामना करने के बावजूद आज वे जीवित है। लूसिया को जब पहली बार दिल का दौरा पड़ा तो वह अपने बच्चों की देखभाल कर रहीं थी। 34 वर्षीय लुसिया तीन बच्चों की मां हैं। पहले दिल के दौरे के बाद लुसिया कुछ भी ठीक से खा-पी नहीं पा रही थी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया, पर अगले 24 घंटे में उनका दिल 28 बार और रूका। हर बार चिकित्सकों की टीम लुसिया के दिल को फिर से चालू करने की मशक्कत करती। हर बार उनके दिल को पुनरू चालू करने के लिए डिफिब्रिलेटर दिया जाता। लूसिया अब पूरी तरह से फिट हैं और फिटनेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहीं हैं। वे कहती हैं कि, मैं बेहद खुश हूं कि आज मैं जीवित हूं। लोग विश्वास नहीं करते की मेरे साथ क्या हुआ। मेरे तीन बच्चे हैं जिनकी देखभाल मेरी प्रथम प्राथमिकता है। मैं उनके देखभाल में इतना खो गई थी कि अपने शरीर का ध्यान रखना भूल गई थी। मेरे सीने में हल्का दर्द को मैने स्तनपान की वजह मानकर नजरअंदाज कर दिया। लूसिया आगे बाताती हैं कि, फिलहाल मैं स्वस्थ हूं, नियमित रूप से व्यायाम कर रही हूं और अपने शरीर का पूरा ख्याल रख रहीं हूं। लूसिया कहती हैं कि पहले कुछ दौरों के बाद उन्हें अपनी मौत सामने दिखाई देने लगी थी। चिकित्सकों ने उनकों खांसते रहने के लिए कहा ताकि उनका दिल निरंतर अंतराल से धड़कता रहे। आखिरकार 29 बड़े दौरों के बाद डॉक्टरों ने उनके दिल को स्थिर करने में कामयाबी हासिल कर ली। 3 हफ्तों के बाद लूसिया को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।