कोटा-जोधपुर और उदयपुर से भी चुना गया महापौरों को
(Bhopalgarh, Jodhpur) बात करें कोटा नगर निगम की। तो यहां भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद महापौर चयन में काफी जद्दोजहद करनी पड़। लेकिन तमाम माथापच्ची के बाद पार्टी ने आखिरकार आज सुबह संघनिष्ठ पार्षद महेश विजय के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने डीसीएम रेस्ट हाउस में सांसद ओम बिरला, विधायक भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल, चन्द्रकांता मेघवाल और संदीप शर्मा से लंबी मंत्रणा कर महेश विजय के नाम की घोषणा की। उदयपुर नगर निगम के लिए महापौर की दौड में सबसे आग चल रहे चन्द्र सिंह कोठारी ने पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद महापौर के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया। दरअसल महापौर की माथापंची आज सुबह से ही भाजपा पार्टी कार्यालय पर चल रही थी। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी के सैकडों कार्यकताओं ओर कई नेताओं के साथ नगर निगम पंहुचे। जंहा पर वर्तमान महापौर रजनी डांगी की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद जन टीवी के संवाददाता भगवान प्रजापत ने चन्द्रसिंह कोठारी से की खास बातचीत।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।