(Lucknow, Lucknow)
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पहली संयुक्त रैली राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गयी है। संविधान दिवस (26 नवम्बर) पर हो रहे इस रैली में करीब 50 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दवा किया जा रहा है। इस दौरान लगाए गए पोस्टरों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पोस्टरों में दलित समाज से मुख्यमंत्री और मुस्लिम समाज से उपमुख्यमंत्री बनाये जाने का सन्देश दिया गया है। यह रैली उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आयोजित की गई। दोनों नेताओं ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर टेल अपनी राजनितिक रणनीति और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दें को सामने रखने की कोशिश की। रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली के पहले होर्डिंग और पोस्टर लगाये गए है। इन पोस्टर में लिखा सन्देश खास चर्चा में रहा। इसमें दलित समाज के बेटे को मुख्यमंत्री और मुस्लिम समाज के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कही गयी है। इस नारे के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सत्ता में भागीदारी का संदश देने की कोशिश की गयी है। चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का यह मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। गठबंधन की ओर से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गयी है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।