(Jaipur, Jaipur)
पूरे उत्तर भारत सहित राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी ठंड का सितम जारी है... सुबह राजधानी में हल्का कोहरा देखा गया...और कड़ाके की ठंड रही...शुक्रवार सुबह हुई मावठ के चलते आज भी सर्द हवाएं चलती रही... दिन और रात के तापमान में थोड़ा ही अंतर रहा। वहीं शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने से रात का अहसास हुआ। सांगानेर एयरपोर्ट पर मौसम विभाग द्वारा 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक बद्रीनारायण बिश्नोई के मुताबिक शहर के कुछ हिस्सों में आज भी बूंदाबांदी हो सकती है। जनवरी में अभी और भी मावठ होने के आसार हैं। एक-दो दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है। मकर संक्रांति तक ठंड रहने के पूरे तौर पर आसार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।