(Amber, Jaipur)
धरती धोरां री के सिरमौर जयपुर, जिसे कवि कन्हैया लाल सेठिया ने खुद नगरों की पटराणी कहा है, में बुधवार से शब्द शिल्पियों का मेला शुरू हो गया है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में साहित्य सेवी पांच दिन तक शब्द मंथन और रचना के अनुभव बांटेंगे।दुनिया के ख्यातनाम लेखक, साहित्यकार, फिल्मकार और सबसे बढ़कर साहित्य के कद्रदानों से गुलाबी नगरी सराबोर रहेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे टोंक रोड स्थित डिग्गी हाउस में जेएलएफ का उद्घाटन करेंगी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, नोबेल विजेता वी.एस. नॉयपाल और चीन में प्रतिबंधित लेखिका जंग चेंग भी शिरकत करेंगी। अभिनेता नसीरूद्दीन शाह, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेत्री वहीदा रहमान सहित कई और हस्तियां आएंगी। आयोजकों का कहना है कि भारत के नामचीन लेखकों को दुनिया के सामने लाना और दुनिया के नामचीन लेखकों को भारत लाना आयोजन का खास मकसद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।