फेसबुक पर लोगों के सवालों के जवाब देते नज़र आएगे प्रणव मुखर्जी
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी मान लिया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स लोगों से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम, इसी क्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी फेसबुक पर कल लोगों के सवालों का लाइव जवाब देते हुए नज़र आने वाले है। प्रश्नोत्तर का यह कार्यक्रम शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक चलेगा, जिसका विषय होगा, पीछे छोड़ते मील के पत्थर - राष्ट्रपति के पद पर प्रणव मुखर्जी के चार साल। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजामणि भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति भवन के फेसबुक पेज पर लोग अपने सवाल भेज सकते हैं। वे लोगों से राजनीतिक जीवन की बात भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं वे भारत में शांति, सौहार्द, समन्वय पर भी चर्चा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।