(International)
मारूति सुज़ुकी की नई डिजायर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट हैचबैक पर बनी है, इस बार यह स्विफ्ट डिजायर के बजाय केवल डिजायर नाम से आएगी, इसके पेट्रोल वेरियंट कीमत 5.46 लाख रूपए से 8.46 लाख रूपए के बीच राखी गई है। वहीँ इसके डीज़ल वेरियंट की कीमत पेट्रोल के हर मोडल से 1 लाख रुपये अधिक है। कंपनी के मुताबिक इस कर की अबतक 33,000 यूनिट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है । बलेनो हैचबैक की तरह नई डिजायर को भी मजबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इस वजह से इसका पेट्रोल वर्जन पहले से 85 किलोग्राम और डीज़ल वर्जन 105 किलोग्राम कम वज़नी है। नई स्विफ्ट हैचबैक भी इसी प्लेटफार्म पर बनी है। नई डिजायर की लम्बाई पहले की तरह 4-मीटर के दायरे में है, हालांकि इसके व्हीलबेस को 20 एमएम बढ़ाया गया है, इस वजह से केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी। नई डिजायर पहले से 40 एमएम ज्यादा चौड़ी है, इसके फ्रंट शोल्डर रूम में 20 एमएम और रियर शोल्डर रूम में 30 एमएम का इज़ाफा हुआ है। ग्राउंड क्लीयरेंस को 07 एमएम घटा कर 163 एमएम रखा गया है। नई डिजायर को जल्द लागू होने वाले सुरक्षा नियमों के हिसाब से तैयार किया गया है, सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसका बूट स्पेस 376 लीटर का है, पुराने मॉडल की तुलना में यह 60 लीटर ज्यादा है।
नई डिजायर में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं, पावर और टॉर्क भी मौजूदा डिजायर जितना ही है। नई डिजायर के पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन में एजीएस/एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि पहले इस में इंजन के साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता था। ऑटोमैटिक की सुविधा एल, वी, जेड और जेड प्लस पेट्रोल और डीज़ल में मिलेगी। नई डिजायर 6 कलर ऑक्सफोर्ड ब्लू, शेरवुड ब्राउन, गैलेंट रेड, मैग्मा ग्रे, सिल्की सिल्वर और आर्कटिक व्हाइट में मिलेगी। केबिन व्लैक-बेज़ कलर में होगा, टॉप वेरिएंट जेड प्लस में वुड फिनिशिंग भी आएगी। नई डिजायर में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील आएगा। टॉप वेरिएंट जेड प्लस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। इस में एलईडी प्रोजेक्ट हैडलैंप्स, आगे की तरफ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, पीछे की तरफ एलईडी लाइट गाइड और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर मिलेंगे।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।