(India)
राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के लिए सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष दोनों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. एक तरफ जहां एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने नामांकन दाखिल कर दिया तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे. यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा है. तो वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बीजेडी (BJD) के बाद बीएसपी (BSP) का भी समर्थन मिल गया है. बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।