जयपुर में कल पंचायत चुनाव की मतगणना, 27 काउंटिंग रूम तैयार
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) यपुर जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव की मतगणना कल भवानी निकेतन परिसर में होगी। मतगणना के दौरान हर वार्ड की ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने से पहले उसी वार्ड के पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। इसके लिए जिला परिषद के 57 वार्डों के लिए 5 और 22 पंचायत समितियों के लिए 22 काउंटिंग रूम तैयार किए गए हैं।

जिला परिषद के 57 वार्डों के लिए 98 टेबल

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए कुल 5 कमरे निर्धारित किए गए हैं। सभी 57 वार्डों की गिनती के लिए 98 टेबल लगाई जाएंगी।

वार्ड संख्या 1 से 10 तक की मतगणना के लिए 18 टेबल निर्धारित की गई हैं। वार्ड 15 से 26 तक के लिए 19, वार्ड 27 से 37 तक के लिए 21 और वार्ड 38 से 50 तक के लिए 20 टेबल लगेंगी। वहीं, वार्ड 11 से 14 और 51 से 57 तक के कुल 11 वार्डों की गिनती के लिए 20 टेबल निर्धारित की गई हैं।

22 पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग कमरे

पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 22 अलग-अलग कमरे तैयार किए गए हैं। इनके लिए टेबलों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

गोविंदगढ़ में 7, चौमूं में 8, किशनगढ़ रेनवाल में 8, जोबनेर में 7 और झोटवाड़ा में 5 टेबल लगाई जाएंगी।

सांभरलेक में 7, दूदू में 6, मौजमाबाद में 8, आमेर में 6, जालसू में 6, रामपुरा डाबड़ी में 6, शाहपुरा में 6 और अमरसर में 6 टेबल निर्धारित की गई हैं।

इसी तरह फागी में 7, माधोराजपुरा में 7, चाकसू में 6, कोटखावदा में 6, सांगानेर में 6, बस्सी में 7, तूंगा में 6, जमवारामगढ़ में 8 और आंधी पंचायत समिति में 6 टेबलों पर मतगणना होगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।