मकानों-दुकानों के आगे के हिस्से तोड़े जा रहे
कार्रवाई के दौरान सड़क की निर्धारित 100 फीट सीमा में आने वाले मकान-दुकानों के रैम्प, रेलिंग, टिनशेड, सीढ़ियां, बाउंड्री वॉल और आगे के हिस्से तोड़े जा रहे हैं। विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास होटल लजीज के आगे का हिस्सा भी ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई का व्यापारियों ने किया विरोध
JDA की कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, तीन मंजिला मकान पर कार्रवाई रोकने के लिए पूरा परिवार JDA की टीम और पुलिस के सामने खड़ा हो गया। परिवार ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं। एक महिला रोते हुए बोली कि जीवनभर की पूंजी से बनाया गया मकान तोड़ा जा रहा है।
पहले चरण में हटाए गए थे 50 निर्माण
न्यू सांगानेर रोड पर यह JDA की कार्रवाई का दूसरा चरण है। इससे पहले 5 अक्टूबर को पहले चरण में गुर्जर की थड़ी से विवेक विहार तक करीब 700 मीटर क्षेत्र में 50 मकान-दुकानों से अवैध निर्माण हटाए गए थे।
दरअसल, गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब 2.4 किलोमीटर क्षेत्र में कुल 260 अवैध निर्माण हटाए जाने हैं। यह सड़क 100 फीट चौड़ी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कई जगह इसकी वास्तविक चौड़ाई घटकर 40 से 60 फीट तक रह गई है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।