डॉ. मोहन भागवत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। यहां से वे सबसे पहले शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम गए और दर्शन किए। इसके बाद वे जालोरी गेट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां उनके निरीक्षण के लिए विशेष मंच तैयार किया गया ।
तीन मार्गों से निकला घोष संचलन
मारुनिनाद कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर को शाम 4 बजे घोष संचलन का आयोजन किया जा रहा है। शहर में तीन निर्धारित मार्गों से एक साथ संचलन रवाना होगा। करीब 50 मिनट की अवधि में यह अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंचेगा। इस आयोजन में जोधपुर प्रांत के लगभग 5 हजार स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
मातृशक्ति मंच की ओर से होगा स्वागत
जालोरी गेट चौराहे पर मरुधरा मातृशक्ति मंच की ओर से संचलन का विशेष स्वागत किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियों की तैयारी की है। कार्यक्रम में 51 बहनें कलश लेकर और 51 बहनें आरती के साथ मौजूद रहेंगी। वहीं 50 बहनें रामायण पाठ करेंगी, जबकि 5 बहनें योगासन का प्रदर्शन करेंगी।
इसके अलावा कुछ महिलाएं अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई और रानी अब्बक्का की वेशभूषा में नजर आएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पथ संचलन का स्वागत किया जाएगा।
5 हजार स्वयंसेवक ले रहे हिस्सा
आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए करीब 500 स्वयंसेवक तैनात हैं। वहीं शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम के मैदान को भी कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है। यहां जोधपुर प्रांत के लगभग 5 हजार स्वयंसेवक घोष वादन की तैयारियों में जुटे हैं।
स्वयंसेवक प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक घोष वादन का अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वे अलग-अलग घोष रचनाएं भी तैयार कर रहे हैं। इन प्रस्तुतियों का प्रदर्शन 15 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में किया जाएगा।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।