पाकिस्तानी मीडिया ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा कहा भारत दुनिया का सबसे प्रासंगिक देश
(India) पाकिस्तानी अखबार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और विश्व मंच पर देश के बढ़ते कद की सराहना की है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा है कि पीएम मोदी ने भारत को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है, जहां से देश ने अपनी प्रभुता और प्रभाव का विस्तृत जाल फैलाना शुरू किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विदेश नीति के मोर्चे पर अपना स्वयं का प्रभा मंडल स्थापित कर लिया है।

समाचारपत्र ने यह भी कहा है कि वर्तमान समय में भारत अपने आकार और परिधि को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने संपूर्ण वैश्विक प्रभाव को लेकर विश्व में सबसे प्रासंगिक देश बन गया है। इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार भारत की विदेश नीति की सराहना कर चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।