गाय के गोबर से बने घर परमाणु हमले में सेफ, फैसला सुनाते हुए गुजरात के कोर्ट की टिप्पण
(India) गुजरात की एक अदालत ने गौ तस्करी के मामले में फैसला करते हुए कुछ खास टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि जिस दिन गाय के खून की एक
बूंद भी धरती पर नहीं गिरेगी, उस सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। गुजरात के तापी जिले की एक अदालत में सेशन जज एसवी व्यास की अध्यक्षता
वाली बेंच ने यह टिप्पणी की। साथ ही कोर्ट ने यह भी कह डाला कि विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु हमले में सेफ
रहते हैं। बेंच ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य से मवेशियों को अवैध रूप से लेजाने के आरोप में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा
सुनाते हुए यह बातें कहीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।