(India)
अडाणी सहित 17 कंपनियां लगाएंगी दांव; मेंस IPL की सात टीमें भी होड़ में | विमेंस IPL के 5 टीमों के मालिक कौन होंगे, उसका फैसला आज ऑक्शन के बाद हो जाएगा। इस ऑक्शन से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 4 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टीम 500 से 600 करोड़ रुपए तक में बिक सकती है। बोली 800 करोड़ रुपए के ऊपर भी जा सकती है। विमेंस IPL में टीम खरीदने के लिए 17 कंपनियां दांव लगा रही हैं। हालांकि 30 से ज्यादा कंपिनयों ने टेंडर खरीदे थे। विमेंस की टीमों को खरीदने के लिए पुरुष IPL की 7 टीमों मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने भी रुचि दिखाई है। इनके अलावा देश के बड़े औद्योगिक घराने अडाणी ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, हल्दीराम ग्रुप, टोरेंट फार्मा, अपोलो पाइप्स, अमृतलीला इंटरप्राइजेस, श्रीराम ग्रुप और स्लिंगशॉट 369 वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड भी IPL टीमों की नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।