झारखंड की झांकी के दौरान बाबाधाम, जम्मू-कश्मीर की झांकी के दौरान अमरनाथ गुफा की झलक देखने को मिली। पिछले साल जब गणतंत्र दिवस के दौरान झांकी
निकाली गई थी तो उत्तर प्रदेश की तरफ से राम मंदिर का प्रदर्शन किया गया था। वहीं, इस साल राम दरबार की झलक देखने को मिली है।
आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' को दर्शाया गया है। इसके अलावा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।
परेड में कर्तव्य पथ पर असम की झांकी के दौरान कामख्या मंदिर की झलक देखने को मिली। वहीं, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा निकाली गई झांकी के दौरान
नारि शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरस्वती पूजा, दुर्गा पूजा को दर्शाया गया। झांकी के दौरान या देवी सर्व भूतेषु मंत्र की गूंज सुनाई दी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।