सुप्रीम कोर्ट: सबसे बड़ा डर दूर करना चाहती है आप, मेयर चुनाव में झगड़े की जड़
(India) एमसीडी चुनाव हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन दिल्ली को अब तक अपने नए मेयर का इंतजार है। सदन में हंगामे की वजह
से दो बार मेयर चुनाव टल चुका है। अब आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
खट खटाया है। आप प्रत्याशी ने कोर्ट से गुजारिश की है कि चुनाव तय समय में कराने का आदेश दिया जाए। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

पहली बार 6 जनवरी को सदन में जब पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचित सदस्यों से पहले एल्डर मैन को शपथ दिलाने का फैसला
किया तो 'आप' सदस्यों ने विरोध किया। आप और भाजपा के पार्षद आमने-सामनेआ गए। दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और
मारपीट तक होने लगी। स्थिति बेकाबू होते देख पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। इसके बाद 24…

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।