(India)
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में 2730 पदों पर सूचना सहायक की भर्ती निकाली है। जिसके लिए आज से 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सूचना सहायक भर्ती प्रक्रिया में रिटन टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 26 हजार 300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कंप्यूटर साइंस और तकनीकी या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, आईटी में ग्रेजुएश किया होना जरुरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की हिंदी और अंग्रेजी में प्रति मिनट कम से कम 20 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए। वहीं उन्हें हिंदी की देवनागरी लिपि में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।