PM Modi के दौरे के बाद तय होगी वसुंधरा की भूमिका: इलेक्शन मोड में आएगी BJP, संगठन महामंत्री को लेकर होंगे निर्णय
(India) सबसे बड़ा फैसला यह होना है कि चुनाव में वसुंधरा राजे की भूमिका क्या रहने वाली है? 2018 के चुनाव में सत्ता से बाहर होने के बाद पिछले चार साल में वसुंधरा राजे पार्टी कार्यक्रमों में अक्सर तब ही दिखी हैं जब पीएम मोदी या केंद्र का कोई बड़ा नेता शामिल हुआ हो। लंबे समय से पार्टी में खेमेबाजी और खींचतान साफ दिखाई दे रही है। पिछले समय में पार्टी की ओर से चलाए गए अभियानों या कार्यक्रमों में अक्सर वसुंधरा राजे सक्रियता से दिखाई नहीं दी। हालांकि वे अपने हिसाब से व्यक्तिगत दौरे, धार्मिक यात्राओं के नाम पर सभाएं करती रही हैं। ऐसे में यह साफ है कि प्रदेश नेतृत्व और वसुंधरा के बीच दूरियां लगातार बनी हुई हैं। 16-17 जनवरी को दिल्ली में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को ओवर कांफिंडेंस और गुटबाजी से बाहर निकलने की नसीहत दी थी। इसके बाद राजस्थान भाजपा में माहौल थोड़ा बदला हुआ सा नजर आ रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।