हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी को झटका,हुआ 8 बिलियन डॉलर का नुकसान
(India) अमेरिका की रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी को बहुत बड़ा झटका लगा है | एक हफ्ते में ही अडाणी की नेटवर्थ में 35.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है। गौतम अडाणी का ग्रुप भारत में सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है।

ये ग्रुप भारत का सबसे बड़ा थर्मल कोल प्रोड्यूसर और सबसे बड़ा कोल ट्रेडर भी है। इस रिपोर्ट के बाद अडाणी को एक दिन में 8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। 29 जनवरी को उनकी नेटवर्थ 92.7 बिलियन डॉलर थी, जो सोमवार को घटकर 84.4 बिलियन डॉलर पर आ गई। इससे अडाणी इंडेक्स में 11वें स्थान पर आ गए जिससे अडाणी दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।