ऑल न्यू हीरो मेस्ट्रो जूम का टॉप वैरिएंट जेडएक्स 110cc सेगमेंट जो देगा राइडिंग का डबल मज़ा
(Jaipur, Jaipur) देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैकर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में मेस्ट्रो जूम (Maestro Xoom) 110cc लॉन्च कर तीन नए वैरिएंट LX, VX और ZX में इसकी खूबियों को बांटा है | कंपनी का यह कहना है की यह एक ऐसा मॉडल है जो की टॉप वैरिएंट ZX में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ जाइरोस्कोपिक/एक्सेलेरोमीटर सेंसर भी दिए गए है जो की स्कूटर के कॉर्नरिंग लैंप को सिग्नल भेजता है।
इससे स्कूटर के एक तरफ में झुकने या मुड़ने पर कोर्नर की लाइट जल उठती है। वहीं जब स्कूटर स्टेबल होता है और हैंडलबार चालू होता है तो कॉर्नरिंग लैंप नहीं जलते हैं। ये फंक्शन स्कूटर के राइडिंग के समय काम करता है।
इस स्कूटर में आपको पांच कलर ऑप्शंस मिलते है जिसमे मैट एब्राक्स ऑरेंज, ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड, पोलस्टार ब्लू और पर्ल सिल्वर व्हाइट शामिल हैं।
हीरो मेस्ट्रो जूम में 110.9cc का सिंगल सिलेंडर एअर-कूल्ड Fi इंजन दिया गया है। ये इंजन 7,250 rpm पर 8.05 bhp की पावर और 5,750 rpm पर 8.70 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को CVT ट्रांन्समिशन के साथ जोड़ा गया है। स्कूटर में 5.2 लीटर की केपिसिटी वाला फ्यूल टेंक मिलता है। वही इसकी शुरुआती प्राइस आपको 68,599 रुपए से 76,699 रुपए तक मिल जाती है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।