(India)
राजस्थान उत्पादन निगम में टेक्निकल, प्रोजेक्ट व फाइनेंस डायरेक्टर के तीन पद पहले से ही खाली हैं। बिजली उत्पादन करने वाले निगम में भी डायरेक्टर टेक्निकल का पद खाली होने से पावर प्लांट में आ रही टेक्निकल दिक्कतों के समाधान में समय लग रहा है। प्रदेश की सरकारी विद्युत निगमों में मॉनिटरिंग करने वाले 10 डायरेक्टरों के पद खाली हैं। सरकारी बिजली कंपनियों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी पर हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने सीएमओ से डायरेक्टर व सीएमडी नियुक्ति के आदेश नहीं करवा पाए हैं। पीवर ओवर में 2 रुपए से लेकर 12 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली खरीदनी पड़ रही है। बिजली की खरीद करने वाले राजस्थान ऊर्जा विकास निगम में भी डायरेक्टर पावर ट्रेडिंग व फाइनेंस नहीं है। ऐसे में टेक्निकल काम चीफ इंजीनियरों को ही पूरा काम संभालना पड़ रहा है। वहीं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव भास्कर ए. सावंत का कहना है कि डायरेक्टर व सीएमडी की नियुक्ति को लेकर जल्दी ही प्रक्रिया की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।