कांग्रेस-BJP के दिग्गजों ने ग्वालियर-चंबल अंचल से फूंका चुनावी बिगुल, क्यों बेहद खास है यह गढ
(India) साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ओर कांग्रेस का सबसे ज्यादा फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल पर है। एक ओर संत
शिरोमणि भक्त रविदास जी की जयंती पर भिड़ जिले से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की विकास यात्रा को हरी झंड़ी
दिखाई है तो दूसरी ओर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंका। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने खुद को दलितों का सबसे बड़ा शुभ चिंतक बता एक दूसरे को घेरने की कोशिश की। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ग्वालियर के दशहरा मैदान
थाटीपुर में लोगों को सशक्त सरकार चुनने का संकल्प दिलाया तो दूसरी ओर शिवराज ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

कमलनाथ ने कहा- शिवराज जी मुझसे सवाल पूछ रहे हैं कि मैंने 15 महीनों में क्या किया। 15 महीनों के लिए मैं मुख्यमंत्री था
जिसमें से ढाई महीने आचार संहिता लागू थी। मैं साढ़े 11 महीने का हिसाब देने को तैयार हूं। विकास यात्रा में शासकीय तंत्र का बड़े
पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। शिवराज सरकार ने जितना कर्ज लिया है उतना कर्ज तो इतिहास की किसी सरकार ने नहीं लिया। ज्योतिरादित्य के बीजेपी में जाने के मसले पर कमलनाथ ने कहा कि ग्वालियर चंबल में हमारे पास बहुत से युवा चेहरे हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि इस बार के चुनाव नतीजे एतिहासिक होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।