चैटजीपीटी से कई व्हाइट-कॉलर जॉब्स खतरे में ,मैनपावर को अपनी स्किल्स डवलप करने की ज़रूरत
(India) टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों हर किसी की जुबान पर Microsoft की सपोर्ट वाले AI लैंग्वेज मॉडल ChatGPT बढ़ी लोकप्रियता हासिल कर रही है जो की 30 नवम्बर को लॉच की गयी थी | चैटजीपीटी की खूबियां देखकर अब हर कोई इसे अपनाने लगा है |
चैटजीपीटी एप्लीकेशन ऐसा एक ऐसी मशीन लर्निंग सिस्टम है, जो डेटा से सीखता है और रिसर्च कर परिणाम देता है और अब इसमें डाल-ई टूल भी मौजूद है। यह टेक्स्ट के बदले 3डी इमेज बनाता है जिससे हर कोई अपनी नॉलेज को बढ़ा रहा है | इसके साथ ही यह इंटरनेट के इतिहास का सबसे तेजी से बढ़ने वाला कंज्यूमर एप्लीकेशन भी बन गया है और जनवरी में रोज 1 करोड़ से ज़्यादा यूजर इससे जुड़े है | वहीं दूसरी और देखा जाये तो ChatGPT से कई व्हाइट-कॉलर जॉब्स खतरे में हैं और कई एजुकेशन इंस्टिट्यूट में भी चिंता बढ़ी है।
हालांकि यह खतरा निकट भविष्य में नहीं है। यह मौजूदा डेटा के आधार पर ही सैंपल जनरेट करता है। चूंकि आने वाले समय में यह तेजी से विकसित होगा। इसलिए कई जॉब कोइससे खतरा होगा ही | आने वाले समय यही संकट भारत पर उभरता नज़र आएगा | तो
बेहतर यह है कि इसे अपनाते हुए हम मैनपावर की स्किल डेवलप करेंजिससे भविष्य की परेशानियों को दूर किया जा सकते |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।