हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज ,अडाणी ग्रुप पर लगाए आरोप का प्रमाण देने में हिंडनबर्ग रहा विफल
(India) जी हां ,हाल ही में चल रहे अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर काफी विवाद चल रहा है जो की बाजार से लेकर संसद और संसद से लेकर सप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है | आपको बता दे की 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमे ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। जिससे बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ गयी थी |

हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट से अडाणी ग्रुप के शेयर्स में आयी गिरावट को देखकर अडाणी ने जवाबी तौर पर शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के किए गए दावों के खिलाफ लड़ने के लिए वॉल स्ट्रीट की बड़ी लॉ फर्मों में से एक 'वॉचटेल' को हायर किया है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी आज अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई के लिए जांच की मांग की गयी |

एडवोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की दायर जनहित याचिकाओं में दावा किया गया है कि अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन भारतीय नियामक सेबी को अपने दावों का प्रमाण देने में विफल रहे और कहा की इन लोगों ने अडाणी के शेयरों को कृत्रिम तौर पर गिराने की साजिश की है। इसका मकसद निर्दोष निवेशकों का शोषण करना है और अब इस मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।