GST काउंसिल की बैठक आज: बैठक में पेंसिल से लेकर शार्पनर पर GST दरों में कटौती किए जाने की संभावना
(India) गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अपीलेट ट्रिब्यूनल के गठन के साथ पान-गुटखा पर लगने वाले GST को तार्किक बनाने पर चर्चा की जाएगी, ताकि टैक्स की चोरी नहीं हो सके। इसके अलावा बैठक में पेंसिल से लेकर शार्पनर पर GST दरों में कटौती किए जाने की संभावना है। GST की फिटमेंट कमिटी ने पेंसिल शार्पनर पर GST की दर के मौजूदा लेवल 18% से घटाकर 12% करने की सिफारिश की है। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर GST को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इससे पहले दिसंबर में हुई बैठक में SUV और किराएदारों के मामले में स्पष्टीकरण GST काउंसिल की मीटिंग में SUV गाड़ियों की परिभाषा तय की गई थी। मीटिंग में बताया गया है कि SUV पर 28% GST और 22% सेस लगेगा। ऐसे में इस पर इफेक्टिव टैक्स रेट 50% हो जाएगा। जनवरी 2023 में 1,55,922 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ। जनवरी में में लगातार 11वें महीने में 1.55 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का GST कलेक्शन हुआ है। वहीं बीते साल 2022 दिसंबर के महीने में 1,49,507 करोड़ रुपये का GST कलेक्शन रिकॉर्ड किया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।