तुर्किये-सीरिया में 46 हजार से ज्यादा मौतें, इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला
(India) तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 46 हजार पार कर गई है। इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। इनमें एक बच्चा है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से धरती को काफी नुकसान पहुंचा है। धरती में दो बड़े क्रैक आए हैं, जिनमें से एक क्रैक 300 किलोमीटर का है। यहां जमीन दो विपरीत दिशाओं में 23 फीट तक खिसक गई। तुर्किये की डिजास्टर एजेंसी के हेड ओरहान तातर ने शुक्रवार को बताया कि 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से 4700 आफ्टरशॉक आ चुके हैं। हर चार मिनट एक आफ्टरशॉक आ रहा है। इनमें से ज्यादातर की तीव्रता 4 से ज्यादा की रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से तुर्किये को 6 लाख करोड़ का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सरकार ने इसे 4 लाख करोड़ रुपए ही माना है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा खर्च भूकंप की वजह से धराशायी हुई इमारतों को दोबारा से खड़ा करने में आएगा। वहीं शुक्रवार को फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था फीफा ने भी तुर्किये और सीरिया के लिए 1 मिलियन डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।